Prabhat Times

जालंधर। (Women’s Day celebrated in all institutions of Dips Chain) अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डिप्स चेन के सभी संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान  डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन रड़ा-मोड़ में विद्यार्थियों ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की सहायक प्रोफेसर डॉ. ईशा जैन शामिल हुई। प्रिंसिपल डॉ.ज्योति गुप्ता और सहायक प्रोफेसर दिव्या ने मुख्या वक्ता डॉ. ईशा जैन का स्वागत किया।
डॉ. ईशा जैन ने महिलाओं से जुड़ी विभिन्न वीडियो दिखाते हुए देश की मशहूर महिलाओं के प्रोफेशल करियर और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया।
इसके बाद उन्होंने महिलाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई स्कीमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी से भी कम नहीं है वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।
डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने डिप्स चेन के सभी स्कूलों और कॉलेज स्टाफ की महिलाओं को इस दिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समय के साथ महिलाएं समाज और राष्ट्र के निर्माण का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं।
आज महिलाओं को किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है वह खुद समाज में आगे बढ़ सकती है। सेमिनार के दौरान कालेज प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने डॉ. ईशा जैन को इस सेमिनार का हिस्सा बन कर अपने विचार विद्यार्थियों के साथ सांझे करने के लिए धन्यावाद किया।

—————————————————————————–

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें