मुंबई (ब्यूरो): आज से मोबाइल की कीमतों पर नई GST दरें लागू हो गई हैं, अब मोबाइल पर 12% की जगह 18% की दर से टैक्स लगेगा। GST दरें बढ़ने के कारण MI, Oppo, Vivo, Samsung, Realme के सभी फोन मंहगे हो गए हैं।

इसी बीच शियोमी ने भी फोन की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है।

शियोमी इंडिया Xiaomi India के स्मार्टफोन्स की कीमत में आज (1 अप्रैल) से बढ़ोतरी हो गई है। कंपनी ने ये कदम नए GST रेट की वजह से उठाया है।

जानकारी के लिए बता दें कि आज से मोबाइल की कीमतों पर नई GST दरें लागू हो गई हैं। अब मोबाइल पर 12% की जगह 18% की दर से टैक्स लगेगा।

शियोमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि नया जीएसटी रेट लागू होने पर फोन की नई कीमत भी आज से लागू हो गई हैं।

आगे जानकारी देते हुए मनु जैन ने ये भी कहा कि फोन की नई कीमत की लिस्ट जल्द mi की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

यानी अब फोन खरीदने के लिए आपको पहले से ज़्यादा पैसे खर्च करने होंगे।