Prabhat Times
जालंधर। महानगर के टैगोर नगर में आज शाम जब्रदस्त हंगामा हुआ। बीती रात टैगोर नगर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद आज देर शाम एक पक्ष के घर पहुंचे थाना नम्बर 5 के एस.एच.ओ. को युवा कांग्रेसी नेताओं ने घेर लिया। लोगों ने थाना प्रभारी पर एक पक्ष का साथ देने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे ए.सी.पी. बरजिन्द्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने थाना प्रभारी को वहां से जाने दिया।
युवा कांग्रेसी नेताओं द्वारा पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए थाना का घेराव किया जा रहा है।
युवा नेता अंगद दत्ता, अमरीक सिंह ने बताया कि बीती रात टैगोर नगर में विवाद हुआ था। जिसमें कुछ युवकों ने विक्की नामक युवक के घर पर हमला करके घायल कर दिया।
आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पिस्तौल भी तानी। लेकिन जब तक सभी लोग एकत्र हुए तो हमलावर फरार हो गए। अंगद दत्ता व अमरीक सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से पुलिस को बीती रात और सुबह भी शिकायत दी गई।
लेकिन थाना प्रभारी ने कार्रवाई नहीं की। वे दोपहर बाद एस.एच.ओ. से मिले। लेकिन एस.एच.ओ. ने दूसरे पक्ष के फेवर में बात की।
आज शाम एस.एच.ओ. ने घायल युवक के घर ही रेड कर दी। जिसके विरोध में युवा कांग्रेसी नेता इकट्ठे हो गए और एस.एच.ओ. को घेर लिया।
युवा कांग्रेसी नेताओँ ने जमकर नारेबाजी की और एस.एच.ओ. पर धक्केशाही और अपराधिक तत्त्वों को संरक्षण देने के आरोप लगाए।
युवा कांग्रेसी नेताओं ने एस.एच.ओ. को वहां से जाने तक नहीं दिया। सूचना मिलते ही ए.सी.पी. बरजिन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप के बाद लोगों को शांत किया।
ए.सी.पी. बरजिन्द्र सिंह द्वारा मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने के पश्चात युवा नेताओं ने एस.एच.ओ. की गाड़ी को वहां से जाने दिया।
अमरीक सिंह ने बताया कि ए.सी.पी. बरजिन्द्र सिंह द्वारा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आश्वासन के पश्चात धरना हटाया गया है।
इस मौके पर जगदीप सिंह सोनू संधर, जसकरण सोही, चरणप्रीत सिंह, प्रवीण, रणदीप संधू व अन्य नेता मौजूद रहे।