जालंधर (ब्यूरो): शुक्रवार रात जेल से जमानत पर छूट कर आए एक युवक जालंधर के एस.डी. कालेज़ रोड़ पर स्थित 40 क्वार्टर एरिया में बेसुध मिला।

युवक को बेसुध हालात में प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत करार दिया गया। युवक की पहचान अमनदीप उर्फ काली वासी कमल विहार के रूप में हुई है।

दावा किया जा रहा है कि अमनदीप की मृत्यु नशे की ओवरडोज़ के कारण हुई है। जानकारी के मुताबिक अमनदीप उर्फ काली के खिलाफ अपराधिक केस दर्ज हैं। वह जेल में था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण सरकार द्वारा बरती गई नर्मी के कारण शुक्रवार रात अमनदीप जमानत पर छूट कर घर आ गया।

पता चला है कि अमनदीप बीते दिन सुबह घऱ से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे वह बेसुध हालात में 40 क्वार्टर एरिया में मिला।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि अमनदीप की मौत नशे की ओवरडोज़ के कारण हुई है। इस मामले की जांच होनी चाहिए कि लॉकडाउन कर्फ्यु के बीच कौन लोग नशा बेच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कर्फ्यु, लॉकडाऊन में नशा, शराब बिकना चिंता का विषय: अशोक सरीन हिक्की

भारतीय जनता युवा मोर्चा, पंजाब के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की ने अमनदीप काली की मृत्यु पर गहरा शोक जताया है। अशोक सरीन ने कहा कि कर्फ्यु में नशा की बिक्री चिंता का विषय है। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए कि कौन लोग कर्फ्यु के बीच भी नशा बेच रहे है।

पंजाब पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा इस प्राकृतिक आपदा के बीच दी जा रही सेवाओँ की प्रशंसा करते हुए अशोक सरीन ने कहा कि पंजाब पुलिस की जितनी तारीफ की जाए कम है।

अशोक सरीन ने कहा कि कर्फ्यु में आम जनता तो घरों में है, लेकिन कहीं न कहीं कानून व्यवस्था में ढील अवश्य है, जिस कारण आज भी नशा, अवैध शराब की तस्करी जमकर हो रही है।

अशोक सरीन ने कहा कि जालंधर में समाज सेवी की डियूटों के साथ साथ पुलिस ने अवैध शराब की खेप भी बरामद की, लेकिन पुलिस की जांच सिर्फ बरामदगी तक ही रूक गई।

भाजयुमो नेता ने कहा कि शराब व नशा तस्करों द्वारा लोगो को सप्लाई की जा रही है। लेकिन उन तक भी तो सप्लाई कहीं से हो रही है। स्पष्ट है कि पुलिस के हाथ परचून में नशा बेचने वाली छोटी मच्छियों तक पहुंचे, लेकिन इस अवैध कारोबार को अंजाम देने वाले व्हाइट कॉलर लोगों तक नहीं पहुंच रहे। आरोप है कि शराब तस्करी के पीछे किंगपिन कुछ शराब ठेकेदार ही हैं।

अशोक सरीन ने कहा कि महामारी के दौरान ऐसे अवैध काम करने भी देश द्रोह ही है। सरीन ने डी.जी.पी. पंजाब, कैप्टन अमरेंद्र सिंह से मांग की है कि तस्करों तक अवैध शराब, नशा पहुंचाने वाले चेहरो को बेनकाब करके देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए। साथ ही पकड़े जाने वाले आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के अधीन केस दर्ज हो। ताकि अपराधियों में कानून का भय बने।