Prabhat Times
नवांशहर। (youth murdered at petrol pump nawanshahr punjab) पंजाब में अपराधिक वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। आज एक बार फिर पंजाब गोलियों से गूंज उठा।
दिन दिहाड़े नवांशहर के राहों रोड़ पर बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुध फायरिंग कर दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक के 18 गोलियां लगी हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक राहों के गांव कंगा निवासी मक्खन कंगा पेट्रोल पंप पर सुबह तेल भरवाने आया था। इसी बीच टाटा सफारी में आए युवकों ने अंधा धुंध फायरिंग कर दी।  घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
बताया जा रहा है कि हत्यारे एक सफेद रंग की सफारी कार में आए थे जिनकी संख्या छह बताई जा रही है।
जैसे ही गांव गंगा का रहने वाला मक्खन सिंह पेट्रोल भरवाने के लिए आया तो कार में से निकले आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
कहा जा रहा है कि करीब 15 से लेकर 20 राउंड फायर किए गए। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपों को पहचान करने में जुटी हुई है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मक्खन सिंह खेतीबाड़ी करता है. पता चला है कि मक्खन कंगा ने आज ससुराल जाना था। जिसके लिए वे पैट्रोल पंप पर तेल डलवाने गया।
अनुमान है कि हमलावर पहले से ही उस पर नज़र रखे हुए थे। जैसे ही वह पंप पर पहुंचा तो उसे घेर कर फायरिंग कर दी गई। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें