मोगा (ब्यूरो): आज पंजाब के हर जिले मे भारतीय जनता युवा मोर्चा युवा भाजपा ने पंजाब प्रधान भानु प्रताप राणा के निर्देश पर चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर चीन के राष्ट्रपति एवं चाइनीज की वस्तुओं के चित्र पुतले पर चिपका फुंक कर रोष प्रकट किया।

पंजाब प्रधान भानु प्रताप राना विशेष रूप से मोगा युवा भाजपा प्रधान राहुल गर्ग की अध्यक्षता मे आयोयित कार्यक्रम मे पहुँचे। जहां उनके साथ पंजाब के मिडिया इंचार्ज मोगा के प्रभारी एडवोकट अशोक सरीन हिक्की व ज़िला भाजपा प्रधान विनय शर्मा शामिल हुए।

पहली बार मोगा प्रवास पर आए पंजाब प्रधान भानु ने सबसे पहले मोगा के शहीदी पार्क जाकर 25 जून 1989 को आर.एस.एस के शहीद हुए 23 कार्यकर्ताओं को श्रधांजलि दी। उसके बाद चीन के खिलाफ प्रताप रोड चौंक पर पुतला फुंक प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पंजाब प्रधान भानु प्रताप ने चीन की वजह से शहीद हुए भारतीय सैनिकों को नमन करते हुए कहा की भारत मे चीन का विरोध राजनीति नही यह हर भारतीय की राष्ट्र सर्वप्रिय भावना का सबूत है।

जिस पर एक तरफ कोंग्रस केवल राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए बेबुनियाद सवाल उठा रही दूसरी तरफ देश की सेना एवं मोदी सरकार चीन को हर तरफ से घेर कर ठोस जवाब दे रही है। इस देश विरोधी सोच के लिए भारत की जनता कोंग्रस को कभी माफ नही करेगी।

भानु ने कहा पंजाब मे कोंग्रस ने युवाओं, व्यापारियों, किसानो, बजुर्गो एवं हर वर्ग से चुनावी वादे करके धोखा किया जिसका जवाब जनता पंजाब विधानसभा चुनावो मे कोंग्रस मुक्त पंजाब बना कर देगी।

इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान विनय शर्मा ने कहा की मोदी सरकार पर हर भारतवासी को विश्वास हो चुका है की भारत की एक इंच ज़मीन पर भी चीन अब अपना हक नही दिखा पाएगा और केंद्र सरकार के पुरे विशव के देशों के साथ अच्छा समन्वय होने के चलते चीन की पहली बार अलग थलग पड़ गया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व के चलते संभव हुआ।

इस मौके पर बोर्ड सिंह, सरदुल सिंह, एडवोकेट सुनील गर्ग, कुलवंत राजपूत, राकेश भल्ला, विक्की सितारा, कशिश धमिज़ा, साहिल मित्तल, राजन सूद, दीप सहोता, श्रेय गर्ग, गुरवरिंदर काली व अन्य युवा भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन मे उपस्थित थे।